उदासी का ये पत्थर आँसुओं से नम नहीं होता…

d1 .jpg
उदासी का ये पत्थर आँसुओं से नम नहीं होता

हज़ारों जुगनुओं से भी अँधेरा कम नहीं होता

कभी बरसात में शादाब बेलें सूख जाती हैं
हरे पेड़ों के गिरने का कोई मौसम नहीं होता

बहुत से लोग दिल को इस तरह महफूज़ रखते हैं
कोई बारिश हो ये कागज़ ज़रा भी नम नहीं होता

बिछुड़ते वक़्त कोई बदगुमानी दिल में आ जाती
उसे भी ग़म नहीं होता मुझे भी ग़म नहीं होता

ये आँसू हैं इन्हें फूलों में शबनम की तरह रखना
ग़ज़ल एहसास है एहसास का मातम नहीं होता

~ डॉ. बशीर बद्र

टिप्पणी करे

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Design a site like this with WordPress.com
प्रारंभ करें